असम मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन।

मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश, महू रोड कृषि उपज मंडी के बाहर प्रदर्शन

रतलाम 09 अप्रैल (न्यूज एस एस आर)। महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर गुरुवार को महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री हेमन्ता बिस्वा शरमा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़के के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के आह्वान पर आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष यासमीन शेरानी ने किया, जबकि संचालन महिला कांग्रेस सचिव रानी देवदा द्वारा किया गया।प्रदर्शन में शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला पार्षदों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल माफी की मांग की।

इस दौरान सविता भंवर (पूर्व मंडी डायरेक्टर), संजू लता भाटी (ग्रामीण सेवा दल अध्यक्ष), रुखसाना खान, आयशा कुरैशी, नीलोफर खान, आशा रावत, मनीषा व्यास, भावना पेमाल, कविता महावर, केसरबाई भागीनामा, मीनाक्षी सेन, हिना शेख, अनु नेकड़ी, आरिफा कचवाया सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। यास्मिन शेरानी ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। हेमंत जी ने अपने शब्द नहीं सुधारे तो हम असम में जाकर उन्हें जूते मारेंगे। उक्त जानकारी यास्मीन शैरानी ने दी।

More From Author

सहायक संचालक ने वन स्टॉप सेंटर व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *