एसआईआर के अंतिम पखवाड़े को गंभीरता से ले कार्यकर्ता – कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

RATLAM भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर का कार्य 14 फरवरी तक चलेगा। अंतिम पखवाड़े में नो मैपिंग के सूचना पत्र जिन मतदाताओं को मिले है, उनके नाम दर्ज करने की कार्रवाई होगी। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे मतदाताओं के सतत संपर्क में रहे और उनकी गंभीरता से मदद करें। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने एसआईआर के अब तक हुए कार्य की समीक्षा करते हुए कही। रतलाम शहर विधानसभा के पांचों भाजपा मंडलों की बैठक में उन्होने मंडल वार एसआईआर के कार्य की जानकारी ली और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के साथ एसआईआर का कार्य भी प्राथमिकता में रखने का आव्हान किया। बैठक में एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, निखिल बोरीवाल, संदीप मौर्य, आकाश खड़के, शुभम चौहान, भावना गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

More From Author

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

विशनित संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का दिव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *