कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने ऐरावत हिल्स पर मनाया फाग उत्सव, भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई ने होली पर्व के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया। भक्ति संगीत और होली गीतों ने उत्सव का उल्लास दो गुना कर दिया। समाजजन ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने मौजूदा दौर में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा फाग उत्सव का आयोजन शहर की ऐरावत हिल्स के प्राकृतिक वातावरण में किया गया था। सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागी बने सभी समाजजन का गुलाल लगाकर अभिवादन किया और होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद भजन मंडली ने भजनों और होली गीतों की प्रस्तुत दी जिस पर समाज की महिलाएं झूम उठीं जिन पर समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।कोई झूला झूला तो किसी ने ली सेल्फीउत्सव को लेकर सदस्यों का उल्लास देखते ही बना। बच्चे जहां झूले झूलते नजर आए तो महिलाओं ने अलग-अलग स्टाइल में फूल की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ा कर रीलें बनाईं। सेल्फी का दौर भी खूब चला। वहीं पुरुषों ने इस मौके पर समाजिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।संगठन की एकता पर दिया बलसभा का आयोजन भी हुआ इसमें गुजराती समाज हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय राज दुबे ने समाज को संगठित करने के लिए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहाना की। उपस्थित अपेक्षानुरूप नहीं होने पर चिंता जाहिर भी जाहिर की और भविष्य में उतरोत्तर वृद्धि का आह्वान किया। समाज अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी और महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उपस्थितजनों से समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए कहा। संचालन करते हुए डॉ. मुनींद्र दुबे ने समाजन द्वारा धर्मशाला की स्थापना के प्रयास की जानकारी दी। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

More From Author

धधकते अंगारों पर नंगे पर दौड़ी आस्था। ,

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया लक्कड़पीठा रोड का निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories