जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा 25 जनवरी को होटल समता सागर, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

RATLAM रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटना के संबंध में विशेषज्ञ श्री एस डी फासलकर एवं श्री अमोल द्वारा तकनीकी एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव ऑपरेशन की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने  प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। एसडीआरएफ 14, उद्योग विभाग से 25 प्राइवेट फैक्ट्री के कर्मचारी ,जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती रोशनी बिलवाल,प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल, सभी एस डी एम, तहसीलदार उपस्थित रहे। जिन्हें आपदा से संबंधित कीट प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम  01 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More From Author

राजापुरा में दस टन की मूर्ति का अनावरण,माही नदी के तट पर क्रांतिकारी टंटियाभील, भीलप्रदेश आदिवासियों की सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान – कांति भाई रोत

बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर, विवाह रुकवाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *