जैविक हाट बाजार में किसानों ने किया 53 हजार रुपये से अधिक का विक्रय।

परियोजना संचालक निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों के 14 जैविक कृषकों ने अपने प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की बिक्री की। हाट बाजार में कुल 53 हजार रुपये से अधिक का विक्रय हुआ।धामनोद से चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली की 10,500 रुपए की बिक्री की गई। दिलीप पाटीदार ने शुद्ध देसी गाय का घी विक्रय कर 20,280 रुपए, दिलीप धाकड़ द्वारा शहद की 6,000 रुपए की बिक्री की गई।पीपल घाटी सैलाना से नरसिंह डामर द्वारा सब्जियां एवं भुट्टे की 1,400 रुपए की बिक्री, पिपलोदा के अयाना से कुलदीप ने गीर गाय का घी, दूध, गेहूं एवं सब्जियों की 5,000 रुपए की बिक्री, बाजना से भूरालाल डामर द्वारा हरी मिर्च विक्रय की गई। आंबा से राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अनाज, दालें एवं सब्जियों की 2,500 रुपए की बिक्री की, सोना मोती के बालकृष्ण तिवारी ने खपली प्रजाति के गेहूं की 4,000 रुपए की बिक्री की, रणायरा से गोविंद पाटीदार ने गीर गाय का घी की 1,250 रुपए की बिक्री, बांगरोद से उमेश धाकड़ ने घी एवं दूध की 1,544 रुपए की बिक्री की।इसके अतिरिक्त विक्रम पाटीदार, परमानंद एवं उत्तम सहित अन्य जैविक कृषकों ने भी अपने उत्पादों का विक्रय किया।

More From Author

रिहेब बेटर थेरेपी सेंटर द्वारा अब आपके अपने शहर रतलाम में पहली बार मल्टी डिसीप्लिनरी थेरेपी निशुल्क एक दिवसीय चिकित्सा शिविर ।

जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories