दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल  के साथ 08 मार्च को  जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी।

आयोजन  को लेकर इ खबर टुडे और  दो बत्ती रंगारंग मंच की बैठक संपन्न

इ खबर टुडे और दो बत्ती रंगारंग मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष  मनाई जाने वाली रंगा रंग रंग पंचमी इस वर्ष भी जोर शोर से मनाई जाएगी ।रंगपंचमी का आयोजन 8 मार्च रविवार को होगा।  रंगपंचमी के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर इ खबर टुडे और दो बत्ती रंगारंग मंच की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई जिसमे आयोजन की व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि इ खबर टुडे और दो बत्ती रंगारंग मंच द्वारा विगत कई वर्षो से रंगपंचमी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर रंगो का आनंद लेते है। यही नहीं इस आयोजन में अब महिलाये भी बढ़ चढ़ कर शामिल होती है। कई लोग अपने पुरे परिवार के साथ  इस आयोजन में शामिल होकर रंगपंचमी धूमधाम से मानते है।

 इस बार रंग पंचमी का आयोजन और भी भव्य तरीके से किया जायेगा । इसमें जंहा चौराहे पर रंगो की बारिश होगी वही भरी मात्रा में विभिन्न रंगो का गुलाल भी उड़ाया जायेगा और होली के गीत हर आने जाने वाले को रंगो से सराबोर करेंगे।

बैठक में दो बत्ती रंगारंग मंच के रवि जोहरी ,कमलेश मोदी, संजय जैन जेवीसी , विनोद मिश्रा मामा, जोएब आरिफ,संजय अग्रवाल सौरभ सोनी,कुंदन वर्मा,गौरव सोनी  आदि उपस्थित थे। आयोजनकर्ताओ ने शहर के नागरिको से आग्रह किया है कि  08 मार्च रविवार को होने वाले इस मस्तीभरे आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाये।

More From Author

रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ।                                                ​    होली के उपलक्ष्य में ‘सात्विक होलिका’ का हुआ दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ।

यमद्वितीया के पावन पर्व पर कायस्थ समाज ने किया अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज। एवं कलम दवात‌ का सामुहिक पुजन-अर्चन। श्री सत्यनारायण मंदिर चित्रगुप्त कायस्थ समाज धर्मशाला में हुआ आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *