द पाईडीएन स्कूल में भारतीय डाक द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित ‘मेरे आदर्श को पत्र’ विषय पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग।

RATLAM भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत द पाईडीएन स्कूल, कालिका माता के पास पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे आदर्श को पत्र’ रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भावपूर्ण एवं सृजनात्मक पत्र लेखन कर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 18 वर्ष तक तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने आदर्शों के प्रति सम्मान, प्रेरणा और जीवन मूल्यों को पत्र के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के संचालक श्री प्रशांत छाजेड़, प्राचार्य श्रीमती वर्षा जैन एवं भारतीय डाक विभाग से श्री के. एल. पडियार तथा श्री रोहित सिंह राठौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने पत्र लेखन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इस विधा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकसित करना, भावनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना एवं पारंपरिक पत्र लेखन की संस्कृति को जीवित रखना बताया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

More From Author

दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ प्रचारक अभय महाजन रतलाम प्रवास पर।

ग्रामीण विकास हेतु 62 लाख की सौगात,विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *