


कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन मे तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसौदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसौदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी अयूब ख़ान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई । प्रकरण मे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।