धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति के विभिन्न आयोजनों में हुए शामिल।

महाशिवरात्रि पर्व पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व है। इनसे समाज में ऊर्जा का संचार होता है। श्री काश्यप ने शहर के प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया और भगवान श्री गढ़कैलाश के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। श्री गढ़कैलाश सेवा समिति ने उनका स्वागत सम्मान किया।
श्री काश्यप ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर शहरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कालिका माता प्रांगण में सनातन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित महांकाल रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में वे  251 अभिषेक के यजमानों के साथ महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने श्री मनमौजी शंकर महादेव से निकली शिव बारात में भी भगवान की पूजा अर्चना कर शिव भक्तों को बधाई दी। श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई शाही सवारी का मंत्री श्री काश्यप ने दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, आकाश खडके, विशाल शर्मा, हितेश कामरेड, दिलीप गांधी, मंगल लोढ़ा, राकेश मीणा, दिनेश राठौड़, सतीश भारतीय, गोपाल शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, अनिल पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

More From Author

रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख। इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप। कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories