नगर मे लगभग 35 स्थानों पर होगा होली का धहन का आयोजन।

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट।

रातभर होली का धन्यवाद के स्थान पर युवाओ की टोली करेंगी मस्ती अलग सुबह होगा दहन।

आलोट । नगर और क्षेत्र मे होली पर्व को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल दिख रहा हैं हर तरफ रंगो और पिचकारी की दुकानों की बहार आई हुई हैं पूरा बाजार आकर्षक पिचकारी और रंगो से भर गया हैं बच्चों मे इसबपर्व को लेकर खासा उत्साह दिखबरहा हैं आज नगर मे लगभग 25 से 30 स्थानों पर होलिका दहन होगा वही पुरे क्षेत्र मे 100 से अधिक स्थानों पर होली का धहन का आयोजन किया जायगा आज रात भर युवा होली का दहन के स्थान पर नाच गाना करेंगे और होली का पर्व मनाएँगे इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आलोट थाना क्षेत्र में इस वर्ष कुल 117 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जबकि नगर परिषद सीमा के भीतर 35 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां परंपरानुसार विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि सभी चिन्हित स्थलों का पुलिस टीम द्वारा पूर्व निरीक्षण कर लिया गया है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को विशेष श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। होलिका दहन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग टीम, डायल 100 वाहन एवं बीट प्रभारी लगातार गश्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी

जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा ड्रोन अथवा ऊंचे स्थलों से निगरानी रखने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन केवल निर्धारित एवं स्वीकृत स्थानों पर ही करें। विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर, मुख्य सड़कों तथा संकरी गलियों में होलिका सजाने से बचें। ज्वलनशील पदार्थों का अनियंत्रित उपयोग न करें तथा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन के निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुरूप ही करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित बीट प्रभारी एवं पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या विवाद की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया है। वही सुरक्षा की दृस्टि से रविवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी. निकाला जो थाने से प्रारम्भ होकर पुरे नगर का भ्रमण करते हुवे पुन थाने पर संपन हुवा इस दौरान एसडीओपी पल्लवी गौर एवं पूरा स्टॉफ मौजूद रहा

More From Author

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता तथा व्याख्यान का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories