पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम द्वारा पोलोग्राउण्ड टंकी व कस्तुरबा नगर टंकी पर जल सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का किया निराकरण

शासन व महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम द्वारा पोलोग्राउण्ड टंकी व कस्तुरबा नगर टंकी पर मंगलवार सुबह 10ः30 से दोपहर 1ः00 बजे तक जल सुनवाई में नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिनका निराकरण किया गया।
पोलोग्राउण्ड टंकी पर आयोजित जल सुनवाई में मोहन बरबेले हल्के मटमेले पानी, सुन्दरलाल मालवीय 14/1, महालक्ष्मीनगर ने पाईप लाईन लीकेज, अल्पेश जैन 37, हनुमान रूण्डी, विजय राठौर हनुमान रूण्डी, विकास कसेरा हनुमान रूण्डी ने गन्दे पानी, राजेश सोलंकी पुरोहित जी का वास व कलाबाई सोलंकी, अयाज खान फ्रीगंज ने पानी की गुणवत्ता चेक करने हेतु सैम्पल दिया गया। कस्तुरबा नगर टंकी पर पानी के तीन सैम्पल प्राप्त हुए जिन्हे चेक कर पास किया गया। प्राप्त 7 शिकायतों में से 6 शिकायतों का निराकरण तत्काल किया गया।
आयोजित जल सुनवाई में जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, पार्षद योगेश पापटवाल, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुशवाह, केमिस्ट नीरज यादव आदि उपस्थित थे।

More From Author

रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई।

पोलो ग्राउंड में होने वाले हर मैच की शुरुआत बालिकाओं से होगी – महापौर प्रहलाद पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *