
शहर के पोलो ग्राउंड स्थित नेहरू स्टेडियम में 3 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही रतलाम ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ बालिकाओं के ईको-फ्रेंडली क्रिकेट मैच से हुआ। आयोजन अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात 5 ओवर का बालिकाओं का इको-फ्रेंडली मैच खेला गया, जिसमें रतलाम की दो टीमों — कन्या शिक्षा परिसर बिबडोद एवं साईं श्री — के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर कन्या शिक्षा परिसर ने पहले बल्लेबाजी की। चार ओवर के इस मैच में साईं श्री टीम ने विजय प्राप्त की।

इस बालिका मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, अनुज शर्मा रहे। मंच पर अशोक जैन ‘लाला’ एवं अक्षय संघवी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ईको-फ्रेंडली मैच के पश्चात पहला पुरुष वर्ग का मैच मातोश्री एवं बीसी क्लब के बीच खेला गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उद्योगपति सुशील अजमेरा, पूर्व डीएमओ अजय ठाकुर, संरक्षक अशोक जैन लाला, क्षेत्रीय पाषर्द योगेश पापटवाल, जोस चाको एवं सुशील संघवी मंचासीन रहे। आयोजक संस्था द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

स्वागत भाषण में अक्षय संघवी ने बताया कि स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए यह मैच आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि बालिकाएं खेल के प्रति जागरूक रहेंगी तो भविष्य में उनके लिए अलग से टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाएंगे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगली बार उन्हें इसी ग्राउंड पर छक्के-चौके लगाने हैं, इसके लिए नियमित अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने मंच से ही व्यायाम कर बच्चियों को प्रेरित किया। तथा जनता के आग्रह पर गाना भी सुनाया “जीत जाएंगे हम” महापौर श्री पटेल ने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में पोलो ग्राउंड पर होने वाले किसी भी टूर्नामेंट या मैच में सबसे पहले बालिकाओं को खेलने का अवसर दिया जाएगा, साथ ही मोटिवेट करने के लिए डिप्स लगाकर बताई और कहा कि जो बालिकाओं को ओपनिंग मैच में नहीं खिलाएगा उसे अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ग्राउंड पर हरी घास विकसित की जाएगी और बैठने के लिए बड़ा पेमेलियन होगा ताकि खिलाड़ी सुरक्षित रूप से खेल सकें और खेल का आनंद ले सके
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी महापौर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रमों में कन्या पूजन किया जाता है, उसी प्रकार खेल भी एक पूजन है और इसकी शुरुआत बालिकाओं से होना चाहिए। खिलाड़ी कभी हारता नहीं, वापिस या तो वह जीतता है या सीखता है।
कार्यक्रम का संचालन कवि चंचल ने किया एवं आभार अनुज शर्मा ने व्यक्त किया।
आयोजक समिति:
इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य हितेश बरमेचा ने दी।