
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री तथा ग्राम पंचायत मुंदेडी सरपंच प्रतिनिधि कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी मध्य प्रदेश ने ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित किसान महा चौपाल में उपस्थित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर उदित राज जी के आदेश की पालना करते हुए वहां उपस्थित मध्य प्रदेश से आए हुए किसानों और पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को लगभग तीस हजार पानी के पाउच बांटते हुए कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने का काम किया और सभी किसान भाइयों बहनों और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया और कहा कि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हर व्यक्ति के साथ,हर मजलूम के साथ और हर गरीब के साथ इसी तरह अग्रिम पंक्ति में खड़ी मिलेगी एवं किसानों के हक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती के साथ में लड़ा जाएगा,कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष महेशनंद मेहर एवं उनकी पूरी टीम ने भर्षक प्रयत्न एवं कड़ी मेहनत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की तथा मध्य प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के लगभग सभी जिला अध्यक्षों,प्रादेशिक पदाधिकारीयों के साथ ही साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।