फागुन अमावस्या पर वृद्धाश्रमों में मीठे भोजन का आयोजन वाघेला गो सेवा जीव दया समिति के सहयोग से कराया गया

RATLAM आज दिनांक 17 फरवरी 2026,मंगलवार को वाघेला गो सेवा जीव दया समिति के सहयोग से शहर के प्रमुख आश्रमों में सेवा कार्य किया गया। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चौदस एवं अमावस्या के पावन अवसर पर वाघेला गो सेवा जीव दया समिति के सहयोग से शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमों में विशेष मीठे भोजन का आयोजन किया गया। दोनों ही तिथियों पर नगर के प्रमुख वृद्धाश्रमों में रह रहे वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।यह आयोजन अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम (सिलावटों का वास), ईश प्रेम बस्ती धोलावाड़ रोड स्थित आश्रम (जहां महिला एवं पुरुष कुष्ठ रोगी निवासरत हैं), निर्मला भवन वृद्धाश्रम (काटजू नगर) एवं त्रिवेणी तट स्थित श्री डोंगरेजी स्मृति आश्रम सहित अन्य वृद्धाश्रमों में संपन्न हुआ।वृद्धजनों को उनकी पसंद का विशेष भोजन परोसा गया, जिसमें गुलाब जामुन, श्रीखंड, दही बड़ा, कचौरी, कद्दू की सब्जी, कढ़ी-खिचड़ी, उड़द-चना दाल, चावल, रोटी और पूरी शामिल थे। सेवा कार्य के दौरान समिति सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर भोजन वितरण किया।समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि 16 तारीख को भजन एवं सत्संग का आयोजन सत्यनारायण राजकुमारी चौहान परिवार की ओर से किया गया। वहीं 17 तारीख अमावस्या के अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती किरण बाला कटारिया की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा सभी वृद्धाश्रमों में भजन एवं भोजन सेवा का आयोजन कराया गया।आयोजन में विशेष रूप से दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, रामबाबू यादव, प्रदीप कटारिया, रक्षित कटारिया, अभय पारीक, अर्पण बबलु, आयुषी कटारिया, परिधि, हिमायरा, श्रीमती श्याम वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, रेखा शर्मा, राजकुमारी चौहान, आशा पवार, स्नेहा चौहान, मीना पवार, गौरी सिसोदिया, दिनेश चौहान, अंश सिसोदिया सहित अन्य परिवारजनों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।सेवा कार्य के दौरान वृद्धजनों ने समिति एवं परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पुण्य एवं प्रेरणादायक पहल बताया। उक्त जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।

More From Author

रतलाम में एकल अभियान की संस्कार शिक्षा द्वारा सत्संग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories