बसंत पंचमी रतलाम स्थापना (नगर गौरव दिवस) के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरूआतरत्नेश्वर महादेव मंदिर पर की पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

RATLAM नगर पालिक निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी रतलाम स्थापना गौरव दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के आतिथ्य में रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना व आरती से की गई। पूजा अर्चना पश्चात मंदिर परिसर में आतिशबाजी की गई व प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुन्नालाल शर्मा, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, पार्षद श्रीमती हीना मेहता, सत्यजीत राजावत, करण वशिष्ठ, सुशील सिलावट, राजेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र अग्रवाल, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, अनुज शर्मा, रामचन्द्र डोई, सुनील माली, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा, ईश्वर रजवाडिया, अनिल कटारिया, ललीत दख, राकेश नाहर, सौरभ जैन, राकेश पिपाड़ा, नरेन्द्र श्रेष्ठ, रमेश पांचाल, महेन्द्र मूणत, ठाकुर सुरेशचन्द्र चावड़ा, लक्ष्मीनाराण गेहलोत, हितेश कामरेड, सुनील रांका, विक्रम गुर्जर गट्टू, जोन्टी गुर्जर,  श्याम सोनी, तेजपाल रेडा, लालू, नागूसिंह, मुकेश पंड्या, नवीन बैरागी, सत्यनाराण भाटी, कमलसिंह चौहान, प्रहलाद माली, मंगलेश गुर्जर, विशाल चावड़ा आदि उपस्थित थे।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव  मंगल लोढ़ा ने बताया कि 22 जनवरी गुरूवार को रतलाम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांयः 7ः30 से नगर के विभिन्न चौराहों पर आर्कषक आतिशबाजी की जावेगी। 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया जायेगा व आतिशबाजी कर मिठाई वितरण नगर निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा। बसंत पंचमी का कार्यक्रम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एंव निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा।
इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र अग्रवाल, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, अनुज शर्मा, रामचन्द्र डोई, सुनील माली, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा, ईश्वर रजवाडिया, अनिल कटारिया, ललीत दख, राकेश नाहर, सौरभ जैन, राकेश पिपाड़ा, नरेन्द्र श्रेष्ठ, रमेश पांचाल, महेन्द्र मूणत, ठाकुर सुरेशचन्द्र चावड़ा, लक्ष्मीनाराण गेहलोत, हितेश कामरेड, सुनील रांका, विक्रम गुर्जर गट्टू, जोन्टी गुर्जर,  श्याम सोनी, तेजपाल रेडा, लालू, नागूसिंह, मुकेश पंड्या, नवीन बैरागी, सत्यनाराण भाटी, कमलसिंह चौहान, प्रहलाद माली, मंगलेश गुर्जर, विशाल चावड़ा आदि उपस्थित थे।

More From Author

जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों की पहचान का अभियान जारी

दिव्यांग बच्चों ने भरी हौंसले की उड़ान, जन चेतना बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय मनाया आनंद उत्सव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *