भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व मिलने के बाद पूर्व विधायक दिलीप मकवाना की सीएम से मुलाकात।

RATLAM भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश में प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व मिलने के पश्चात दिलीप मकवाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया।

यह दायित्व भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया। नियुक्ति के बाद श्री मकवाना ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री से हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच और संवैधानिक अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। श्री मकवाना ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सक्रियता के साथ काम किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी युवाओं के लिए शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन केंद्रों के विस्तार, छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, वनवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, सड़क, पेयजल और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक दायित्व संभालने पर शुभकामनाएँ दी

More From Author

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधान सभा मे यूजीसी नियम, मजदूर पलायन व विद्यार्थियो की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories