भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में हेरा फेरी , कल 5 फरवरी को कांग्रेस का घांस बजार चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन।

भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में षडयंत्र पूर्वक हेरा फेरी और वोट चोरी के‌ खिलाफ कांग्रेस द्वारा घांस बजार चौराहे पर विशाल धरना दिया जाएगा ।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ मेल जोल कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में 16000 से अधिक बोगस नाम जुडवाने और 22000 वास्तविक वोटर के नाम कटवाने का षड्यंत्र किया जा रहा है । नगर विधायक और मंत्री चेतन काश्यप इसके लिए जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहे हैं ।

भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में हेरा फेरी के इस खतरनाक षड्यंत्र के खिलाफ शहर कांग्रेस द्वारा घांस बाजार चौराहा पर 5 फरवरी‌ को प्रातः 11:00 बजे से विशाल धरना दिया जाएगा । शांतिलाल वर्मा ने सभी लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखने वाले राष्ट्रभक्तों से अनुरोध किया है। कि , धरना स्थल पर उपस्थित होकर , भाजपा के वोट में हेराफेरी के इस षड्यंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद करें ‌।

More From Author

पोलो ग्राउंड में होने वाले हर मैच की शुरुआत बालिकाओं से होगी – महापौर प्रहलाद पटेल

रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *