मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: 38 पदाधिकारियों के पद ‘होल्ड’ पर।

रतलाम के मयंक जाट और यश दवे पर गिरी गाज।

रतलाम,09 अप्रैल । भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने मध्य प्रदेश इकाई में संगठनात्मक निष्क्रियता के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के कुल 38 पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से ‘होल्ड’ (स्थगित) कर दिया गया है। इस कार्रवाई की सबसे बड़ी मार रतलाम जिले पर पड़ी है, जहाँ के दो प्रमुख चेहरों—जिला अध्यक्ष मयंक जाट और प्रदेश सचिव यश संजय दवे के नाम इस सूची में शामिल हैं।

​युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, संगठन में निर्वाचित हुए इन पदाधिकारियों के कार्यों का बीते चार महीनों से आकलन किया जा रहा था। संगठन का मानना है कि ​ये पदाधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों और दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं रहे। ​संगठन द्वारा आयोजित बैठकों, आंदोलनों और गतिविधियों में इनकी ‘निष्क्रियता’ पाई गई।
​’WITH IYC APP’ पर अपनी सक्रियता प्रदर्शित करने में ये विफल रहे, जिसे संगठन ने प्रदर्शन मापने का मुख्य आधार बनाया था।

​ *रतलाम के इन नेताओं पर गिरी गाज*
​जारी सूची के अनुसार रतलाम जिले से दो महत्वपूर्ण नाम ​मयंक जाट जिला अध्यक्ष रतलाम इनके पद को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है। ​जब की मयंक जाट रतलाम महापौर प्रत्याशी रह चुके है। दूसरा नाम यश संजय दवे प्रदेश सचिव, गृह जिला रतलाम इन्हें भी निष्क्रियता के चलते पद से निलंबित रखा गया है।

​ *सुधार के लिए मिला 3 महीने का ‘अंतिम अवसर’*
​राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन पदाधिकारियों को पूरी तरह कार्यमुक्त करने के बजाय सुधार का एक मौका दिया है। आदेश के अनुसार ​अगले तीन माह तक इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ​प्रदेश महासचिवों को अपने प्रभार वाले जिलों में कम से कम 10 दिन और सचिवों को 07 दिन रहकर संगठनात्मक कार्य करना होगा। ​यदि इस समयावधि में प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इन्हें स्थायी रूप से पदमुक्त कर दिया जाएगा।

​ *कौन कौन से पद शामिल*
​होल्ड किए गए प्रमुख पदों में 8 प्रदेश महासचिव जिनमें सलमान शेख, प्रमोद पटेल, विनय पाण्डेय आदि शामिल हैं। 27 प्रदेश सचिव और 3 जिला अध्यक्ष रतलाम से मयंक जाट, अलीराजपुर से पुष्पेंद्र सिंह और रीवा से अनूप सिंह के नाम शामिल हैं।

​यह आदेश शिवि सिंह चौहान महासचिव, प्रभारी म.प्र. और सह-प्रभारियों के हस्ताक्षरों के साथ जारी किया गया है, जिसने प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

More From Author

आलोट पुलिस की बड़ी सफलता 05 दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा।

कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *