

महापौर प्रहलाद पटेल ने चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक बनाई जाने वाली लक्कड़पीठा रोड़ का निरीक्षण कर ऐसे रहवासी जिन्होने अपना अतिक्रमण 9 मार्च रविवार तक हटाने की अपील कर कहा कि स्वंय अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा 9 मार्च से जेसीबी, पोकलेन व गैंग के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जायेगा।निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक का 4 लेन रोड शीघ्र अतिशीघ्र बनाया जाना है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस हेतु ऐसे भवन स्वामी जिन्होने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है वे तत्काल अपना अतिक्रमण हटा लें। इस अवसर पर उन्होने लक्कड़पीठा पुलिया निर्माण कार्य में गति लाने व तय समय सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।उन्होने बताया कि मास्टर प्लान अनुसार रोड़ की चौड़ाई 18 मीटर रहेगी जिसमें डिवाईडर व पैदल चलने हेतु सड़क के दोनो ओर फुटपाथ निर्माण किया जायेगा। शहर को सुंदर बनाने हेतु सभी नागरिकों को आगे आकर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना होगा।