मोक्ष चतुर्वेदी ने रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया, समरोज लाला उज्जैन संभाग महापौर केसरी, महिला वर्ग में काजल रजक बनी महिला रतलाम महापौर केसरी, नेहरू स्टेडियम रेसलिंग सेंटर की चैम्पीयनशिप बनी

रतलाम। त्रिवेणी मेले में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल में मोक्ष चतुर्वेदी ने रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया वहीं उज्जैन संभाग महापौर केसरी समरोज लाला बने वहीं महिला वर्ग में काजल रजक ने रतलाम महिला महापौर केसरी का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम रेसलिंग सेंटर की चैम्पीयनशिप बनी।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, खेल प्रतियोगिता संरक्षक अशोक जैन लाल, कुश्ती प्रतियोगिता संयोजक बलवंत भाटी, गामड़ पहलवान, जगदीश पहलवान, सलाम पहलवान, वैभव जाट,पप्पू मेहता ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को गदा, पट्टे, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर प्रतियोगिता में अपने सेवाऐं देने वाले निर्णायक, उस्ताद, खलिफा, अधिकारी, कर्मचारियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये।
कुश्ती संयोजक बलवंत भाटी ने बताया कि आज आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में 28 किलो वर्ग में अनुज गवली विजेता व रितेश गवली उपविजेता, 35 किलो वर्ग में हितेश गवली विजेता व नितेश गवली उपविजेता, 38 किलो वर्ग में मो0 आदिल विजेता व राजा गवली उपविजेता, 41 किलो वर्ग में उलफेज विजेता व ओम मोर्या उपविजेता, 44 किलो वर्ग में कृष्णा कल्याणे विजेता व अर्जून निनामा उपविजेता, 48 किलो वर्ग में इस्माईल विजेता व लक्ष्मीनारायण उपविजेता, 52 किलो वर्ग में सुभाष कटारा विजेता व यशवीर जाट उपविजेता, 56 किलो वर्ग में निखिल गुर्जर विजेता व कृष्णा गवली उपविजेता, 60 किलो वर्ग में बलराम मोरिया विजेता व मुस्तफा कुरेशी उपविजेता, 65 किलो वर्ग में फैजान कुरेशी विजेता व सरफराज पटेल उपविजेता, 70 किलो वर्ग में राहूल टांक विजेता व मो. साद सैय्यद उपविजेता, 70$ महापौर केसरी मोक्ष चतुर्वेदी विजेता व राहूल टांक उपविजेता, 55 किलो वर्ग कान्हा बागड़ी विजेता व रोहित बागड़ी उपविजेता, 60 किलो वर्ग में वरदान राठौड़ विजेता व कमल बागड़ी उपविजेता, 66 किलो वर्ग में निष्चित जायसवाल विजेता व फैजान कुरेशी उपविजेता, 74 किलो वर्ग विकास कलोसिया विजेता व विशेष ठाकुर उपविजेता, $ 74 किलो वर्ग में संभाग केसरी समरोज लाला विजेता व विशेष ठाकुर उपविजेता, बालिका वर्ग में 40 किलो में प्राची चौधरी विजेता व प्रीति चौधरी उपविजेता, 55 किलो वर्ग में रूचिका मोर्या विजेता व न्यासा पालीवाल उपविजेता, $55 महिला महापौर केसरी में काजल रजक विजेता व अदिती रावल उपविजेता रही। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर पप्पू मेहता, मनोज शर्मा, सतीश राठौड़, सत्येंद्र मेहता, गणेश बागड़ी, महेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
ऑफि़शियल व निर्णायक की भूमिका में एनआईएस कोच विश्वामित्र अवार्डी वेदप्रकाश जावला, योगेन्द्र सेन, मनीष खाण्डेराव, अशोक यादव, राम यादव, छाया शर्मा, जितेन्द्र राठौड़, सुभाष भाटिया, रजक भाटी रहे।

More From Author

‘प्रशासन गांव की ओर अभियानÓ अंतर्गत सिमलावदा क्लस्टर की 24 ग्राम पंचायतों मे हुई जनसुनवाई, प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में, मौके पर ही आमजन की समस्या सुनी और निराकरण किया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा : ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट आते ही नाराज हुए हर्षविजय, धरना भी कैंसिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *