फायर फाइटर उड़ाएगा रंग डीजे पर थिरकेंगे गणमान्य।
ठंडाई की मस्ती मे झूमेगी टोलिया।
आलोट -नगर मे कल रविवार क़ो रंग पंचमी के शुभ अवसर पर सतरंगी भव्य गैर का महा आयोजन नगर परिषद के तत्वाधान मे किया जाएगा। इस गैर मे कई आकर्षण के केंद्र रहेंगे। जिसमे बेंड ढ़ोल डीजे रंग उडाता फायर फाइटर सहित कई आकर्षण के केंद्र रहेंगे पंचमी की सुबह 9 बजे लाल माता प्रांगण से भव्य रंगा रंग गैर की शुरुवात परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जेन करेंगे लाल माता से शुरू होने वाली गैर प्रमुख चौराहे से होते हुवे लखारा कुई चौराहे और पहुंचेगी जहाँ से विभिन्न मोहल्ले की गैर इस मे सम्मिलित होंगी और यहां से गैर का स्वरूप और भव्य होगा गैर की तैयारी को लेकर नगर परिषद सीएमओ सीताराम चौहान ने कर्मचारियों क़ो दिशा निर्देश दे दिए हैं परिषद की और से ग़ुलाल रंग ठंडाई पानी आदि की व्यवस्था रहेगी इस गैर मे परिषद के सभी जनप्रतिनिधि समाज सेवी सस्थाए धार्मिक सस्थाए व्यापारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक सरिक होंगे अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जेन ने बताया की रंगो का यह पर्व हम सब के जीवन मे खुशियों के रंग भरे और हम सब मिलकर रंगो का पर्व हर्षबुल्लास एवं सौहार्द के साथ मनाए इसी क़ो लेकर नगर वासियो के लिए प्रतिवर्ष नगर परिषद भव्य रंगारंग गैर का आयोजन करती आई हैं और इस वर्ष भी भव्य एवं ऐतिहासिक गैर का आयोजन किया जा रहा हैं इस गैर मे समस्त नगर वासी आंमत्रित हैं रंगो का पर्व हम सब साथ मिलकर मनाए इसी लिए गैर का आयोजन किया जा रहा हैं!