एमपी एमएसएमई (ओडीओपी )प्रगति समिट 2026, रतलामी सेव को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

इस समिट मे जिले की पहचान “रतलामी सेव” जो अपनी 136 वर्ष पुरानी विरासत एवं विशिष्टता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है कि ब्रांडिंग, मार्केटिंग, निर्यात एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग एवं लॉजिस्टिक्स सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सभी विशेषज्ञों ने रतलाम की सेव के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए अपने विचार रखें। विशेषज्ञों द्वारा उत्पाद की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने, आधुनिक पैकेजिंग, सप्लाई चेन दक्षता एवं रिटेल कनेक्टिविटी पर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्पादन, शेल्फ लाइफ, निर्यात एवं बीएसएम सत्र मे उत्पादन, गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानक, निर्यात अवसर एवं क्रेता-विक्रेता मीटिंग (बीएसएम) के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बी 2 बी एवं जी 2 बी मीटिंग्स, वन-टू-वन इंटरैक्शन तथा क्रेता-विक्रेता मीटिंग का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को संभावित खरीदारों एवं संस्थागत साझेदारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
