
RATLAM देहरादून उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल पैनकेक स्टॉल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता जो की देहरादून के परेड ग्राउंड में दिनांक 29 30 31 जनवरी को आयोजित हो रही है। जिसकी जानकारी देते हुए मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी रतलाम के संचालक अभिषेक शर्मा ने बताया कि रतलाम जिले की ओर से शशांक बैरागी, सोनम चौहान, फातिमा खान, लवीना वाघेला, दिव्यांशी मीणा, अजय पांचाल, पीयूष वाघेला, बुरहानुद्दीन बादशाह मध्य प्रदेश टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए वेस्टर्न रेल्वे मंडल अध्यक्ष प्रताप जी गिरी रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।