राजपूत बोर्डिंग शास्त्री नगर में आयोजित प्रदर्शनी में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच।

रतलाम।केसरिया ( राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन) इंदौर द्वारा रतलाम के राजपूत बोर्डिंग, शास्त्री नगर में आयोजित दो दिवसीय केसरिया एग्ज़ीबिशन को शहरवासियों का भरपूर प्रेम और समर्थन प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने न केवल महिलाओं की प्रतिभा को मंच दिया बल्कि उनके प्रयासों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य भी किया।क्लब की अध्यक्ष गीतांजलि रणावत (सरवाणिया) तथा संगठन मंत्री स्मृति चुंडावत ने बताया कि इस एग्ज़ीबिशन को रतलाम के नागरिकों के साथ-साथ शहर के कई वरिष्ठ अधिकारियों का भी विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम में रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल जी भी शामिल हुए और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रेमलता दवे, मिसेज डीआरएम डॉ. अर्चना शर्मा, एडीआरएम की पत्नी नीवा, डॉ. अनामिका अवस्थी (रेलवे अधिकारी), अनु त्यागी (रेलवे अधिकारी), विजया (रेलवे अधिकारी), निशी (रेलवे अधिकारी) तथा डीएसपी भूपेंद्र सिंह जी सहित कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।साथ ही रंजना, चंद्रजीत जादौन, पारुल सिंह, प्रेरणा और धर्मिष्ठा रणावत आदि ने भी एग्ज़ीबिशन के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।केसरिया परिवार ने भावविभोर होकर रतलामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी सभी मिलकर महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इसी प्रकार साथ काम करते रहेंगे।


