
पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत रतलाम शहर विधानसभा के पांचों मंडलों मे मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित किये गय। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के इतिहास और विकास, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रदेश सरकार की योजनाओं, जिला प्रभारी विवेक जोशी , इन्दौर ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र डागा एवं उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने कार्य विस्तार की दृष्टि, जिला महामंत्री महेश सोनी व जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने हमारी कार्य पद्धति , विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल वैचारिक अधिष्ठान, आई.टी.सेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया नमों एवं सरल एप्प, विषयों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग के सभी क्षेत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण द्वारा की गई।