रेल्वे फाटक नंबर 21 पर ओवर ब्रिज बनाने को लेकर आज से होगा आंदोलन आलोट विक्रमगढ़ रहेगा आज बंद

जिम्मेदारो के आने तक चलेगा धरना ।

उग्र आंदोलन की भी बन रही हैं सम्भवना ।

आलोट से विनय निगम की रिपोर्ट

आलोट -नगर और विक्रमगढ़ के बिच बनी रेल्वे फाटक 21 लोगो के लिए भारी परेशानी का सबब बनती जा रही हैं वर्षो विक्रमगढ़ और आलोट क़ो जोड़ने वाली यह फाटक दिन प्रतिदिन परेशानी का करण बनी हुई हैं क्युकी यह फाटक दिल्ली मुंबई रूट पर हैं और यहां गाड़ियों का आवागमन अधिक मात्रा मे होता हैं जिसके करण यह रेल्वे फाटक अक्सर बंद रहती हैं जिसके कारण राहगीरों क़ो फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता हैं जिससे कई बार इमरजेंसी वाहनों क़ो भो लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता हैं कई बार तो इस फाटक पर मरीजों की समय पर इलाज नहीं मिलने के करण मौत तक हो गई हैं और कई जजनी की डिलेवरी भी फाटक पर ख़डी जजनी एक्सप्रेस मे हो गई हैं बावजूद इसके अब तक कोई हल यहां के जनप्रतिनिफी निकालने मे अशहाय लग रहे हैं वर्षो से इस समस्या से झूझते हुवे और ओवर या अंडर ब्रिज की मांग करते करते लोग थक से गए हैं अब क्षेत्र वासीयों का सब्र टूट गया हैं और उन्होंने आंदोलन की राह चुन ली हैं जिसके चलते आज पूरा आलोट और विक्रमगढ़ बंद रखा हैं और जबतक कोई बड़ा जिम्मेदार अधिकारी या सांसद विधायक यहां आकर इन लोगो की समस्या का जल्द से जल्द हल करने की गारंटी नहीं देते तब तक आंदोलन चलता रहेगा और रेल्वे गेट नबर 21 के पार किसी प्रकार के वाहनो क़ो नहीं जाने दिया जावेगा यह आंदोलन उग्र होकर चक्का जाम मे भी तब्दील होगा आज 12 बजे से यह आंदोलन शुरू होगा इसकी तैयारी क़ो लेकर और जन समर्थन क़ो लेकर ओवर ब्रिज बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा घर घर पिले चावल देकर आम जनो क़ो आमंत्रण दिया जा रहा हैं संघर्ष समिति के राघवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की इस फाटक से विक्रमगढ़ करड़िया बरखेड़ा सहित लगभग 50 गावों के लोगो का प्रतिदिन आवागमन रहता हैं और इस फाटक से गुजर कर मंदसौर नीमच जाया जाता हैं ग्रामीण अंचलो के मरीज से लगाकर जननी एक्सप्रेस तक क़ो यहां लम्बे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ताहैं वर्षो से लोग यह परेशानी झेल रहे हैं कई बार ज्ञापन दिए गए धरना दिया गया लेकिन कोई इस समस्या क़ो हल करने के लिए गंभीर नहीं हैं मजबूरन हमें आंदोलन की राह अपनाना पड रही हैं और यह आंदोलन अब जबतक इस समस्या का स्थाई हल नहीं निकल जाता तब तक चलेगा इसके लिए जिम्मेदारो क़ो जगाने के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा वह हम. करेंगे! संघर्ष समिति ने सभी क्षेत्र वासियो से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आने की अपील की हैं! इधर प्रशासन भी अलर्ट हैं और उन्होंने प्रेस नोट जारी कर रेल्वे गेट 21 पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की कार्यवाही और जल्द कार्य शुरू होने की संभावना जताई हैं देखना हैं इस आंदोलन के बाद यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वर्ग इस समस्या क़ो किस तरह और कब तक हल करते हैं वही कांग्रेस पार्टी ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुवे नगर वासियो और व्यापारियों से अपील करते हुवे व्यापार व्यवसाय बंद रखने की अपील की हैं कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभीनव निगम ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ से इस आंदोलन मे सहयोग करने की बात कही हैं

More From Author

रतलाम में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, निगम सम्मेलन के पुर्व विरोध की तैयारी तेज।

रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल सीजन 4 में अगले दौर हेतु बड़ा रोमांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *