वार्ड क्रमांक 1 में होंगे 21 लाख के विकास कार्यमहापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

वार्ड क्रमांक 1 स्थित शिवनगर में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व स्नानगृह तथा शौचालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती भावना पैमाल, पार्षदगण तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि शिव नगर में 14 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी तथा 7 लाख की लागत से स्नानगृह तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा जिससे नागरिकों को सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी, कमरूद्धीन कचवाय, प्रदीप राठौर, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पैमाल सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

More From Author

भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस व अभिभावको  की बैठक ।                                 आगामी शैक्षणिक सत्र की जानकारी दी जाएगी ,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ।

रतलाम में 14-15 मार्च को लगी केसरिया एग्ज़ीबिशन, राजपूती परिधानों और ज्वेलरी की दिखी झलक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories