वार्ड क्रमांक 27 में होंगे 30.70 लाख के विकास कार्य, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन।

RATLAM वार्ड क्रमांक 27 स्थित लालजी का बाग व काजीपुरा में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का आज गुरुवार दोपहर साढ़े बाहरा बजे के लगभग भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती यास्मिन शैरानी, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि लालजी का बाग में 14.70 लाख व काजीपुरा में 16 लाख की लागत से सीमेन्टीकरण सड़क का निर्माण किया जायेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालकर रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर अकरम फारूखी काजी साहब, पार्षद कमरूद्धीन कचवाय, वहीद शैरानी, पूर्व पार्षद राजीव रावत, हीना शेख, इकरार चौधरी, रशीद भाई, वहाब भाई सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More From Author

प्रशासनिक व्यवस्था फेल, बुजुर्ग प्रभारी मंत्री से नहीं संभल रहा शहडोल, छोड़ दें दायित्व – कमलेश्वर डोडियार विधायक सैलाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *