शास.कन्या उ मा वि रावटी में बालिकाओं को दी विदाई…।

विद्यालय में कक्षा 12 वी की छात्राओं के लिए बिदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया।साथ ही शिक्षिका श्रीमती कीर्ति उमावा जो विगत वर्ष से विद्यालय में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी जो वर्तमान में कन्या शिक्षा परिसर बाजना ( रतलाम)में कार्यरत है को भी बिदाई दी गई।कार्यक्रम कक्षा 11 वी की छात्राओं के सहयोग से विद्यालय परिवार द्वारा रखा गया ।कार्यक्रम का संचालन प्राची पोरवाल हर्षिता एरवाल एवं फलक खान ने किया ।बालिकाएं विद्यालय में सजधज कर आई और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को रोचक बनाया ।कक्षा 11 वी की बालिकाओं एवं विद्यालय की और से सभी बालिकाओं को उपहार भेंट कर विदाई की रस्म अदायगी की गई ।संस्था प्राचार्य अमरसिंह भाभर ने अपने उदबोदन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर अनिल कुमार लहरी , अवंती अलावा ,रक्षा गहलोत ,अशोक सोलंकी ,नाजनीन अब्बासी , गोविंद धाकड़ ,विश्वास बैरागी ,ने संबोधित कर छात्राओं को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में नेहा त्यागी ,बबीता हारी ,सुरेश राणा ,भूरी चंद्रावत ,विभा मंडलोई ,शिल्पा डाबी,विक्रम कातिजा आदि उपस्थित रहे ।छात्रा आराधना अमलियार ,कोमल भूरिया ,किरण चौहान ,रविषा टांक,रोशनी ने कार्यक्रम में सहयोग किया ।

More From Author

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में आज 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई। इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories