श्री गीता मंदिर का 59वां स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।

 श्री गीता मंदिर की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। मंदिर का 59वां स्थापना दिवस शनिवार, 31 जनवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती पंडित चेतन जोशी द्वारा संपन्न कराई गई, जिसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

आरती में नरेंद्र व्यास, संजय व्यास, शंकरलाल राजोरिया, उमाशंकर पालीवाल, सरोज ओझा, गोरधर लाल जसूजा, ज्योति पुरोहित, श्लेष खंडेलवाल, लीला ठक्कर, नीतू व्यास, वीरेंद्र वाफगावकर, हरीश रत्नावत, सुभाष उपाध्याय, महेश शर्मा, मिलिंद कारेंडीकर, बाबूलाल चौधरी, गोरधर जड़वासा, प्रशांत व्यास, प्रतिमा ठक्कर, मधु रत्नावत, रेणु व्यास, संगीता शर्मा, सुनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से आरती में सहभागिता की और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उक्त जानकारी श्री गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई।

More From Author

विशनित संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का दिव्य आयोजन

श्री गीता मंदिर का 59वां स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *