श्री महावीर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के सफल विद्यार्थियों का सम्मान।

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय एवं भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज श्री महावीर विद्यालय में प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि हिंदी ओलंपियाड हेतु विद्यालय के 162 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 30 से अधिक देशों के विद्यालयों की सहभागिता रहती है तथा प्रत्येक वर्ष 8000 से अधिक विद्यालय इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेते हैं। यह एकमात्र ऐसा हिंदी ओलंपियाड है, जिसका अनुवाद एवं अनुमोदन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ-साथ विदेश मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता और महत्त्व सिद्ध होता है।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में
कक्षा दूसरी से सारा शेख एवं भव्या राठौड़,
कक्षा तीसरी से शरजील सैयद,
कक्षा चौथी से अभिषेक पोरवाल,
कक्षा पाँचवीं से अबू बकर शाह,
कक्षा छठी से आस्था शर्मा,
कक्षा सातवीं से अहमद राजा,
कक्षा आठवीं से अमी सोनी,
कक्षा नौवीं से एंजेल काला
तथा कक्षा दसवीं से भगत सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसमें 7विद्यार्थियों को रजत पदक एवं 11विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री सुषमा तरानेकर के साथ सभी हिंदी विषय के शिक्षकों ने अपनी श्रेष्ठ भूमिका निभाई एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं हिंदी ओलंपियाड परीक्षा के सफल आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज शर्मा, विभाग प्रमुख श्रीमती शिखा शर्मा, नीतू रघुवंशी, वीरेंद्रसिंह पवार सहित समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं।

संस्था के अध्यक्ष शिखर जैन, सचिव सिरेमल भंडारी तथा समस्त समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार-मंत्री, तालाब निर्माण निरस्त करवाने के संबंध में सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories