सहायक संचालक ने वन स्टॉप सेंटर व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

रतलाम 9 अप्रैल (न्यूज एस एस आर ) महिला एवं बाल विकास संचालनालय से सहायक संचालक श्री आनंद शिवहरे द्वारा रतलाम जिले के भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

सहायक संचालक श्री शिवहरे द्वारा वन स्टॉप सेंटर सहित तीन आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री शिवहरे ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया।

भ्रमण के दौरान पोषण पखवाड़ा अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम को भी देखा एवं उपस्थित हितग्राहियों को पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए।

More From Author

कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा।

असम मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *