
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम जावरा श्री सुनील जायसवाल द्वारा जावरा क्षेत्र में पुलिस, एमपीआरडीसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जावरा-महू-नीमच मार्ग पर प्रस्तावित होल्डिंग एरिया (पडाव क्षेत्र ) का स्थल चयन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित मार्ग पर पुलिस थाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी और उपलब्धता देखी गई।

अधिकारियों द्वारा मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के चिन्हांकन की प्रक्रिया की गई, ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।