सिकल सेल थेलेसिमिया जनजागरण समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य मिशन के सामंजस्य के साथ सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवम परामर्श शिविर का आयोजन झाबुआ में आयोजित किया गया।

सिकल सेल थेलेसिमिया जनजागरण समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य मिशन के सामंजस्य के साथ सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवम परामर्श शिविर का आयोजन के मुख्य वक्ता डॉ अक्षय लाहोटी प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट इंदौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बघेल, समिति के वरिष्ठ सत्येंद्र सिंह राठौड़ नीमच , गोविंद काकानी रतलाम, विनीत मेहंदीरता उज्जैन, इंदौर विभाग प्रमुख रवि आंजना ,अशोक यादव सेंधवा द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत करी । स्वागत भाषण डॉ बघेल एवं समिति के सत्येंद्र ने देते हुए। कार्यक्रम की जानकारी एवं आवश्यकता से सदन को अवगत कराया। थैलेसीमिया सिकल सेल जागरण समिति मध्य प्रदेश के मार्गदर्शक समाजसेवी गोविंद काकानी ने मरीज को लगने वाले रक्त से संबंधित जानकारी देते हुए। कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए सतत रक्त की आवश्यकता पड़ती है । जिसके लिए हम सबको मिलकर समाज के समाजसेवी व्यक्तियों से मिलकर लगातार रक्तदान शिविर लगाना चाहिए। और इसी प्रकार बीमारी को रोकने के लिए आप सभी के परिवार में जांच करवा कर ग्रसित सदस्य को होने वाली शादियों में कार्यशाला में बताइए सावधानियां का ध्यान रखना एवं डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। तभी हम आने वाले 10 वर्षों में इस अनुवांशिक बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकेंगे। परिवार जनों को दुर्लभ रक्त समूह के पीड़ित मरीज के लिए अग्रिम रक्त की व्यवस्था ब्लड बैंक के साथ मिलकर करनी चाहिए |जिससे आप परेशानियों से बच सकेंगे|

मुख्य वक्ता डॉ अक्षय लाहोटी हेमेटोलॉजिस्ट इंदौर द्वारा सिकल सेल बीमारी में बेहतर जीवन प्रबंधन ,आवश्यक जानकारी, उत्पन्न परेशानियां के कारण और उसके उपाय चिकित्सा की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से सरल भाषा में झाबुआ जिले के आसपास के चिकित्सा सेंटर्स के समस्त डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ के साथ अच्छी संख्या में उपस्थित सिकल सेल , थैलेसीमिया परिवार के साथ साझा की। कार्यक्रम का आभार सिविल सर्जन द्वारा माना गया।

More From Author

संत शिरोमणि श्री रविदास जी के जन्मोत्सव पर निकले चल समारोह का शहर कांग्रेस कमेटी ने शहीद चौक पर भव्य स्वागत किया।

दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ प्रचारक अभय महाजन रतलाम प्रवास पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *