सामाजिक कार्यकर्ता अमन सिसोदिया रतलाम।


जन्म: 23 फरवरी 1876
महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले के शेंडगांव (शेगांव नहीं) में हुआ था।
उनका मूल नाम देवदास देवराव गाडगे था।
मृत्यु: 20 दिसंबर 1956
उनका निधन महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ।
संत गाडगे बाबा का पूरा जीवन समाज सेवा, स्वच्छता अभियान और अंधविश्वास के विरोध के लिए समर्पित रहा।
संत गाडगे बाबा के विचार और सिद्धांत
संत गाडगे बाबा (देवदास गाडगे महाराज) एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा, स्वच्छता और अंधविश्वास के विरोध में समर्पित किया। उनके प्रमुख विचार और सिद्धांत इस प्रकार हैं:
स्वच्छता का संदेश
“स्वच्छता ही सेवा है” उनका प्रमुख संदेश था।
वे स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करते थे।
गांव-गांव जाकर स्वच्छ वातावरण का महत्व समझाते थे।
2️⃣ अंधविश्वास का विरोध
बाबा ने अंधविश्वास, पाखंड और ढोंग का खुलकर विरोध किया।
लोगों को सच्ची भक्ति और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया।
3️⃣ शिक्षा का महत्व
शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा साधन माना।
गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर जोर दिया।
छात्रावास और धर्मशालाओं की स्थापना करवाई।
4️⃣ समानता और मानवता
जाति-पांति और ऊंच-नीच का विरोध किया।
सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को समान समझा।
“मानव सेवा ही ईश्वर सेवा” का सिद्धांत अपनाया।
5️⃣ नशा मुक्ति
शराब और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया।
नैतिक जीवन और सादगी पर बल दिया।
6️⃣ सेवा और त्याग
उन्होंने दान में मिले धन का उपयोग समाज कल्याण में किया।
स्वयं सादगीपूर्ण जीवन जिया और सेवा को सर्वोच्च माना।
बाबा का सबसे बड़ा संदेश था — “स्वच्छता ही सच्ची सेवा है।”
वे जहां भी जाते, पहले स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते और फिर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते। उन्होंने बताया कि अगर हमारा गांव, हमारा घर और हमारा मन स्वच्छ होगा, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेंगे।
संत गाडगे बाबा ने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम माना। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए छात्रावास और धर्मशालाएं बनवाईं। वे कहते थे कि शिक्षा से ही व्यक्ति अपने अधिकार और कर्तव्य समझ सकता है।
उन्होंने अंधविश्वास और पाखंड का विरोध किया और सच्ची भक्ति को सेवा से जोड़ा। उनका मानना था कि मंदिर में दीप जलाने से बड़ा पुण्य किसी जरूरतमंद की मदद करना है। उन्होंने जाति-पांति का विरोध कर समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
संत गाडगे बाबा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची महानता साधनों में नहीं, बल्कि सेवा और त्याग में होती है। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जिया और जो भी दान मिला, उसे समाज कल्याण में लगा दिया।
आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें —
स्वच्छता अपनाएं, शिक्षा को बढ़ावा दें, अंधविश्वास से दूर रहें और मानवता की सेवा करें।
आज सन्त गाडगे महाराज कि पुण्यतिथि हैं। महाराष्ट्र में जन्मे, सन्त गाडगे महाराज समूचे भारतवर्ष में जगह-जगह भ्रमण करके, दीन दुखियों की सेवा, प्यासे को पानी, भूखे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था, बलिकाओं के लिए आश्रम,आज्ञानी समाज के लिए विद्यालय, छात्रावास आदि। विभिन्न क्षेत्रों में संत गाडगे महाराज ने अपने तप से लोगों को जीवन व उनके भविष्य को सवारने का काम किया, ऐसे महान संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हे, बारम्बार नमन करता हूँ।।
हर दिन पावन- 20 दिसम्बर पुण्य-तिथि
राष्ट्रसन्त गाडगे बाबा
गाडगे बाबा का जन्म एक अत्यन्त निर्धन परिवार में 23 फरवरी, 1876 को ग्राम कोतेगाँव (अमरावती, महाराष्ट्र) में हुआ था। उनका बचपन का नाम डेबूजी था। निर्धनता के कारण उन्हें किसी प्रकार की विद्यालयी शिक्षा प्राप्त नहीं हुई थी। कुछ बड़े होने पर उनके मामा चन्द्रभान जी उन्हें अपने साथ ले गये। वहाँ वे उनकी गाय चराने लगे। इस प्रकार उनका समय व्यतीत होने लगा।
प्रभुभक्त होने के कारण डेबूजी ने बहुत पिछड़ी मानी जाने वाली गोवारी जाति के लोगों की एक भजनमंडली बनायी, जो रात में पास के गाँवों में जाकर भजन गाती थी। वे विकलांगों, भिखारियों आदि को नदी किनारे एकत्र कर खाना खिलाते थे। इन सामाजिक कार्यों से उनके मामा बहुत नाराज होते थे।
जब वे 15 साल के हुए, तो मामा उन्हें खेतों में काम के लिए भेजने लगे। वहाँ भी वे अन्य मजदूरों के साथ भजन गाते रहते थे। इससे खेत का काम किसी को बोझ नहीं लगता था। 1892 में कुन्ताबाई से उनका विवाह हो गया; पर उनका मन खेती की बजाय समाजसेवा में ही लगता था।
उन्हें बार-बार लगता था कि उनका जन्म केवल घर-गृहस्थी की चक्की में पिसने के लिए ही नहीं हुआ है। 1 फरवरी, 1905 को उन्होंने अपनी माँ सखूबाई के चरण छूकर घर छोड़ दिया। घर छोड़ने के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम गोविन्दा रखा गया।
घर छोड़ते समय उनके शरीर पर फटी धोती, हाथ में फूटा मटका एवं एक लकड़ी थी। अगले 12 साल उन्होंने भ्रमण में बिताये। इस दौरान उन्होंने काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर रूपी षडरिपुओं को जीतने का अभ्यास भी किया। उनके बाल और दाढ़ी बढ़ गयी। कपड़े भी फट गये; पर उनका ध्यान इस ओर नहीं था। अब लोग उन्हें ‘गाडगे बाबा’ कहने लगे।
समाज सेवा के लिए समर्पित गाडगे बाबा ने 1908 से 1910 के बीच ऋणमोचन नामक तीर्थ में दो बाँध बनवाये। इससे ग्रामीणों को हर साल आने वाली बाढ़ के कष्टों से राहत मिली। 1908 में ही उन्होंने एक लाख रु0 एकत्रकर मुर्तिजापुर में एक विद्यालय तथा धर्मशाला बनवायी।
1920 से 1925 के दौरान बाबा ने पंढरपुर तीर्थ में चोखामेला धर्मशाला, मराठा धर्मशाला और धोबी धर्मशाला बनवायी। फिर एक छात्रावास भी बनवाया। इन सबके लिए वे जनता से ही धन एकत्र करते थे। 1930-32 में नासिक जाकर बाबा ने एक धर्मशाला बनवायी। इसमें तीन लाख रुपये व्यय हुआ।
बाबा जहाँ भी जाते, वहाँ पर ही कोई सामाजिक कार्य अवश्य प्रारम्भ करते थे। इसके बाद वे कोई संस्था या न्यास बनाकर उन्हें स्थानीय लोगों को सौंपकर आगे चल देते थे। वे स्वयं किसी स्थान से नहीं बँधे। अपने जीवनकाल में विद्यालय, धर्मशाला, चिकित्सालय जैसे लगभग 50 प्रकल्प उन्होंने प्रारम्भ कराये। इनसे सभी जाति और वर्गों के लोग लाभ उठाते थे। पंढरपुर की हरिजन धर्मशाला बनवाकर उन्होंने उसे डा. अम्बेडकर को सौंप दिया।
अपने प्रवास के दौरान बाबा गाडगे अन्धश्रद्धा, पाखंड, जातिभेद, अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों तथा गरीबी उन्मूलन के प्रयास भी करते थे। चूँकि वे अपने मन, वचन और कर्म से इसी काम में लगे थे, इसलिए लोगों पर उनकी बातों का असर होता था। अपने सक्रिय सामाजिक जीवन के 80 वर्ष पूर्णकर 20 दिसम्बर, 1956 को बाबा ने देहत्याग दी। महाराष्ट्र के विभिन्न तीर्थस्थानों पर उनके द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्प आज भी बाबा की याद दिलाते हैं।