स्वास्थ्य गोष्ठी,शिविर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

रतलाम रेल मंडल चिकित्सालय में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं उनके परिवार के लिए सुविधाओं को लेकर रतलाम रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार बेन से ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने मुलाकात कर स्वास्थ्य गोष्ठि,स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई।डॉक्टर बेन ने बताया कि शनिवार चार अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे रतलाम रेल मंडल चिकित्सालय पर इंदौर के डॉक्टर अक्षय लाहोटी एसोसिएट प्रोफेसर एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर द्वारा ब्लड संबंधी समस्याओं पर गोष्ठी को संबोधित करेंगे तथा रेलवे पेंशनर एवं परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर भी प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगा।व्यास ने महू डिस्पेंसरी में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो क्योंकि महू जहां हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त रेलकर्मी एवं उनके परिवार एवं कार्यरत रेल कर्मचारी निवास करता है आज डिस्पेंसरी में एक ही कांटेक्ट डॉक्टर उपलब्ध है जिससे मरीजों को इंदौर जाना पड़ता है जो समय और पैसा भी व्यय होता है जिस पर डॉक्टर बेन ने कहा कि इस पर स्थानीय डॉक्टर से चर्चा होगी या इंदौर से कोई विशेषज्ञ डॉक्टर कांटेक्ट हॉस्पिटल से उपलब्ध कराया जाएगा।आपने बताया कि इंदौर में अभी जो डिस्पेंसरी है उसका भी दो मंजिला नवीनीकरण किया जाएगा जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा जहां चार बिस्तर एवं तीन डॉक्टर उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है।इस अवसर पर फेडरेशन के मंडल कोषाध्यक्ष सुधीरकांत दूबे उपस्थित रहै।

More From Author

रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान: MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (Merit List) में दर्ज कराया अपना नाम।

पेट्रोल/डीजल के पर्याप्त स्टॉक के संबध में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *