
आज शाम सैलाना रोड पर श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी भव्य व्यवस्था।

केसरी नंदन बालाजी महाराज के जन्म उत्सव पर सनातन सोशल ग्रुप 3 टन केसरिया लस्सी का वितरण करेगा।सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को लस्सी वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 को सैलाना रोड स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग स्थित होटल श्री जी के बाहर शाम 7 बजे से सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को लस्सी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सनातन सोशल ग्रुप द्वारा श्रद्धालु जनों की सेवा की जाएगी।
सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 2 अप्रैल-2026 (गुरुवार) को केसरी नंदन बालाजी महाराज के जन्म उत्सव पर सनातन सोशल ग्रुप 3 टन केसरिया लस्सी का वितरण कर धूमधाम से मनाया जाएगा।
सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, अशोक पंड्या, पवन सोमानी, निलेश पटेल, महेंद्र भट्ट, बलवंत भाटी, निमिष व्यास, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, बद्रीलाल परिहार, राजेंद्र पाटीदार, सचिव रवि पंवार, उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हितेश कामरेड, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचंद्र डोई, शांतिलाल गवली, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, संजय कसेरा, राखी व्यास, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, पूजा बोहरा, दिव्या शर्मा, अमृता सोलंकी, सोनू नेका, चेतना पाटीदार, आशा भाटी, शीतल चौहान, राजश्री राठौर, भावना गुर्जर, पदमा उपाध्याय, सीमा अग्रवाल, भारती पाटीदार, नीना नीरंजनी, ज्योति सोनी, प्रीति गोयल, ममता परिहार, ज्योति सोलंकी, टीना सोलंकी, विजया चौहान, मीना सोलंकी आदि ने धर्मनिष्ठ श्रद्धालुजनों से भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर प्रसादी स्वरूप लस्सी वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।