हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स ने जीते मैचअगले दौर के लिए बड़ा रोमांच।

रतलाम चैंपियन लीग में क्रिकेट का रोमांस चरम पर है प्रतियोगिता के सातवें दिन हुए तीनों मैच कड़े मुकाबले रोमांचकारी रहे ।

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति मे आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता रतलाम चेम्पीयन लीग ( आर सी एल ) आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया की प्रतियोगिता के सातवे दिन हुए मेचों मे पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर रतलाम और हिंद टाइटन के बीच हुआ. मैच मे पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर ने 93 रन बनाएं जिसमें सर्वाधिक स्कोर अनिल परमार ने 23 रन बनाएं जिसके जवाब में हिन्द टाइटन की ओर से हेमंत यादव ने 41 रनों की पारी खेल कर टीम को विजय प्राप्त कराई. मैच का मैन ऑफ द मैच सौरभ कुशवाहा रहे.
दूसरा मुकाबला जवाहर टाइगर और खत्म 11 के बीच हुआ जिसमें खत्म 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाएं जिसके जवाब में जवाहर टाइगर ने बिना विकेट गवाएं 115 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया. मैच का मैन ऑफ द मैच जेम्स विलियम रहे.जेम्स ने नाबाद 65 रन बनाएं.
सातवें दिन का आखिरी मुकाबला सूर्या वॉरियर्स और हॉट रोड सुपर किंग के बीच हुआ. हॉट रोड सुपर किंग ने टॉस जीतकर सूर्या वॉरियर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. सूर्या वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें विशाल वाघेला ने नाबाद 47 रन बनाएं. लक्ष्य का पीछा करते हुए हाथ रोड सुपर किंग 99 रन ही बना सकी इस मैच का मैन ऑफ द मैच विशाल वाघेला रहे ।

तीनो मैच के मुख्य अतिथि राकेश देसाई डायरेक्टर साईं श्री अकैडमी समाजसेवी विकास जैन , जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर जेवीएम ग्रुप के सौरभ पितलियाँ पत्रकार सुधीर जैन, जलज शर्मा, राकेश पोरवाल रहे ।
समिति के प्रदीप उपाध्याय,गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा , प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा, कमेंटेटर योगेंद्र जादोन, स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे ।

More From Author

खेड़ापति हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिविल हॉस्पिटल जावरा को मिली विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories