_RATLAM- SAILANAसैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जिला रतलाम के सैलाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्रावल खुर्द के ग्राम मानपुरा में औद्योगिक प्रयोजन हेतु प्रस्तावित भूमि उपयोग पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक डोडियार ने इस संबंध में उचित जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।_

_विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम मानपुरा, पटवारी हल्का नंबर 17 के अंतर्गत सर्वे नंबर 17 की कुल 5.890 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक प्रयोजन हेतु ग्राम पंचायत को पट्टा प्राप्त हुआ है। हालांकि, ग्राम पंचायत इंद्रावल खुर्द का स्पष्ट मत है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस भूमि का औद्योगिक उपयोग किया जाना उचित नहीं है।_

_पत्र में यह भी कहा गया है कि ग्राम पंचायत भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उक्त भूमि को शासकीय कार्यों, ग्राम की आबादी विस्तार तथा अन्य जनहित उपयोगों के लिए सुरक्षित रखना चाहती है।_

_ग्रामवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इस भूमि का संरक्षण आवश्यक बताया गया है।_

_विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का भी अनुरोध किया गया है।_

_इस पत्र के बाद क्षेत्र में औद्योगिक भूमि आवंटन को लेकर चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों की नजर अब जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।_

More From Author

सैलाना की कीर्ति विहार कॉलोनी को सैलाना फीडर से जोडा जाए – विधायक डोडियार

वार्ड क्रमांक 27 में होंगे 30.70 लाख के विकास कार्य, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *