रतलाम। कड़ाके की ठंड के बीच लगातार कोहरे के मौसम को देखते हुए रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों के 7-7 राउंड (फेरे) निरस्त कर दिए है। निरस्त होने वाली ट्रेन वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरती है।
यह ट्रेन हुई निरस्त : 15 जनवरी से 26 फरवरी तक अहमदाबाद से चलने वाली (09447) अहमदाबाद पटना स्पेशल, 17 जनवरी से 28 फरवरी तक पटना से चलने वाली (09448) पटना अहमदाबाद स्पेशल, 10 जनवरी से 21 फरवरी, 2025 तक गांधीधाम से चलने वाली (09451) गांधीधाम भागलपुर स्पेशल, 13 जनवरी से 24 फरवरी तक भागलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल, 10 जनवरी से 21 फरवरी तक अहमदाबाद से चलने वाली (09465) अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 13 जनवरी से 24 फरवरी तक दरभंगा से चलने वाली (09466) दरभंगा अहमदाबाद स्पेशल।
महाकुंभ के कारण 4 ट्रेनों का रूट बदला
वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 2025 के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह मार्ग परिवर्तन 9 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने आरंभिक स्टेशन से आरंभ होने वाली ट्रेनों के लिए लागू रहेगा। इस दौरान यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जौनपुर-औडि़हार होकर चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला मार्ग : गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस