आबकारी विभाग द्वारा 72 बल्क लीटर मदिरा तथा वाहन जब्त

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 20 अक्टूबर 2024 को वृत्त स प्रभारी अधिकारी पुष्पराज सिंह द्वारा ग्राम बिबडोद क्षेत्र के रिंग रोड से दिनेश पिता रमेश गुर्जर को दो पहिया वाहन क्रमांक एम.पी.43 डीडब्ल्यू 0389 से अवैध रूप से परिवहन करते हुए विदेशी मदिरा बीयर की 6 पेटी कुल 72.0 बल्क लीटर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा 72 बल्क लीटर एवं वाहन की कीमत 98720 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक संतोष नेका, भगवतीलाल सोलंकी, विक्टोरिया डामोर, भावना खोडे, नगर सैनिक चेतराम मालवी की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

More From Author

डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, पवन पाटीदार, लक्षिका दासौंधी, रूपल शर्मा ने हासिल की सफलता

एसपी अमित कुमार ने ली शहर के मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *