जनसुनवाई में 81 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्री वास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 81 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक रूगनाथ पिता फत्ता गामढ़ निवासी ग्राम बंबोरी ने आवेदन दिया कि आवेदक की वन भूमि तालाब निर्माण कार्य में चली जाने पर तथा मुआवजा न मिलने पर उक्त भूमि के स्थान पर दूसरी भूमि प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदक भूपेन्द्र व्यास निवासी पैलेस रोड़ रतलाम ने रतलाम महलवाड़ा के मुख्य मार्ग पर हरी घास बेचने वाले के द्वारा गंदगी फैलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया।
पेंशनर कार्यालय जावरा की पार्किंग की शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदक अध्यक्ष जिला पेंशनर समाज शाखा जावरा एवं पेंशनर द्वारा आवेदन दिया गया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक राधेश्याम पिता रामदास बैरागी ने विगत 20 वर्षो से शासन नियंत्रित देवस्थान श्रीराम जानकी मन्दिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा में पुजारी के रूप में कार्य का 27 माह का मानदेय भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
ग्राम धानासुता में नल-जल योजना के तहत पाईपलाईन डाली गई थी ठेकेदार द्वारा आरसीसी रोड़ निर्माण कार्य के दोरान पानी की पाईप लाईन तोड़ दी गई है। ग्राम पंचायत धानासुता सरपंच एवं सचिव द्वारा ठेकेदार से पुन: पाईप लाईन दुरूस्त करवाने के लिए आवेदन दिया गया।

More From Author

कांग्रेस का घंटा बजाओ आंदोलन, कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

प्रतिभा सम्मान समारोह- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *