रतलाम। जिले के आलोट क्षेत्र में एक बार फिर कंजरो की गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही है। गुरुवार रात को वारदात करने के इरादे से आए कंजरों ने गांव वालों पर फायरिंग कर दी। शुक्रवार रात ग्रामीणो ने आलोट थाने पहुंचकर कंजरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
ग्रामीणों के अनुसार भोजाखेड़ी का रहने वाला देवेंद्र सिंह तंवर 6 से 7 साथियों के साथ भोजाखेड़ी से 2 किलोमीटर दूर आलोट आगर मार्ग पर गौशाला में बीमार गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सक कमल सिंह सोलंकी के साथ गए थे। वहां इलाज के बाद गौशाला से रात 10 बजे निकले। देवेंद्र ने देखा कि हनुमान मंदिर के यहां करीब 10 से 12 कंजर बैठे थे। उनके पास हथियार भी थे।
इसके बाद देवेंद्र ने गांव के अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। करीब 20 से 25 गाव वालों ने वहां बैठे कंजरों को घेर लिया। पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीण को देखते हुए कंजरों ने फायरिंग शुरू कर दी और बाइक छोड़कर भाग निकले।
शुक्रवार शाम को भोजाखेड़ी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में आलोट थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कंजर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से कंजरों के हौसले और बुलंद हैं। शुक्रवार शाम को भोजाखेड़ी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में आलोट थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कंजर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से कंजरों के हौसले और बुलंद हैं। गुरुवार रात को ग्रामीणों ने आलोट थाना प्रभारी को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में एसडीओपी शाबेरा अंसारी मौके पर पहुंची, तब तक कंजर भाग निकले थे।