परिवार भाव भाजपा का मूल आधार : मंत्री काश्यप, भाजपा कार्यकर्ता दीप मिलन समारोह आयोजित

रतलाम। दीपोत्सव पर्व पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं के दीप मिलन समारोह में कहा कि परिवार भाव भाजपा का मूल आधार है। रतलाम के कार्यकर्ताओं में कभी कोई कमी नजर नहीं आती है। रतलाम में कार्यकर्ताओं का जो निर्माण हुआ है, वह संगठन के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। राजनीतिक शुचिता के साथ सब यहां काम कर रहे है। ऐसा देवतुल्य कार्यकर्ता कहीं नहीं मिलेगा।
श्री काश्यप ने समारोह में संगठन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का काम कार्यकर्ताओं के बल पर ही होता है और शहर के कार्यकर्ताओं ने हर लक्ष्य को पूर्ण किया है। रतलाम शहर में 75 हजार से अधिक सदस्यता का आंकड़ा पूर्ण करना कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री बनाकर जो कार्यभार सौंपा है, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होने बताया कि निवेश क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो गया है। इसके माध्यम से हम रतलाम के विकास की एक नई गाथा को लिखना शुरू करेंगे। एटलेन एक्सप्रेस-वे का लाभ भी हमें मिलेगा। नगर को महानगर बनाने के लिए जो आवश्यकता है, उसकी हमने पूर्ति की है। निवेश क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए आप भी आगे आए। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में धार्मिक त्योहारों को शासन स्तर पर मनाना आरंभ हुआ है। दशहरे पर पहली बार शस्त्र पूजन किया था। इस बार गोवर्धन पूजा का आव्हान मुख्यमंत्री जी ने किया है। हम गौशाला में जाकर गोवर्धन पूजा करके दीपावली पर्व को मनाएंगे। कार्यकर्ता इन आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता करें।
बहुत कम नेता ऐसे होते है, जो कार्यकर्ताओं को याद करते और सम्मान भी करते है
भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि परिवार भाव और आत्मीयता से मिलने की रतलाम शहर की परंपरा बहुत आनंददायी है। समाज जीवन को साथ लेकर चलने वाले और अपनत्व व प्रेम की दूर दृष्टि रखनेद वाले चेतन्य जी का बहुत बड़ा मन है। उन्होने अहिंसा ग्राम की परिकल्पना की और देश में प्रधानमंत्री आवास की रचना में भी उनकी भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में रतलाम को चौतरफा विकास होना तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व में सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया है। हम लक्ष्य से बहुत आगे निकले और रतलाम शहर 120 प्रतिशत सदस्यता पर पहुंच चुके है। दीपावली पर्व की तरह हमने संगठन पर्व मनाया है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि बहुत कम नेता ऐसे होते है जो कार्यकर्ताओं को याद करते है और सम्मान भी करते है। स्वच्छता के लिए हमारा प्रयास है कि रतलाम को नंबर वन बनाए। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि पहले श्री काश्यप शहर की दिशा और दशा बदलने के लिए कृत संकल्पित थे और अब प्रदेश की भी दशा और दिशा बदलने के लिए कृत संकल्पित है। समारोह में मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा एवं मयूर पुरोहित ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया।

More From Author

पूरे प्रदेश में रिजनल कॉन्क्लेव से औद्योगिकीकरण का वातावरण बना : मंत्री काश्यप, ग्लोबल समिट में देंगे रतलाम निवेश क्षेत्र का प्रेज़ेंटेशन, पत्रकार दीप मिलन समारोह में हुआ सीधा संवाद

20कार्यकर्ता wreu और wrms छोड़ कर PRkp में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *