रतलाम। पत्नी पति को पार्टी में नहीं जाने देती थी। लड़ाई झगड़ा करती थी और उसके चरित्र पर शंका करती थी, इसलिए परेशान होकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह खुलासा नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर रविवार को बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 वर्षीय नवविवाहिता बुलबुल पति राकेश चौधरी निवासी झर संदला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच मे लिया था।
जांच में हुआ हत्या का खुलासा
मर्ग जांच में मृतिका बुलबुल की पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से श्वास अवरोध से मृत्यु होना लेख किया। मृतिका नवविवाहिता होने व पी.एम. रिपोर्ट में आये तथ्यो को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस थाना बिलपांक पर हत्या का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसलिए कर दी हत्या
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा पी. एम. रिपोर्ट में आये तथ्यो व मृतिका के मृत्यु के संबध मे साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका के पति राकेश पिता कैलाश गायरी 23 साल निवासी ग्राम झर संदला थाना बिलपांक जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका के पति राकेश पिता कैलाश गायरी 23 साल निवासी ग्राम झर संदला थाना बिलपांक जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसके द्वारा बताया की पत्नी बुलबुल उसे पार्टी में नहीं जाने देती थी और उससे लडाई झगडा करती थी। शंका करती रहती थी। इस कारण 14 दिसंबर को घर के पीछे वाले कमरे में गला दबाकर पत्नी बुलबुल की हत्या कर दी।