भूतपूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित रेलकर्मी सम्मानित हुए, वार्षिक सोविनर संकल्प का विमोचन किया गया

रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के इस आयोजन में हम सभी पूर्व मेडिकल सेवाओं से संबंधित पेंशनर को उपस्थित कराकर जो कार्य संगठन ने किया है,पहली बार यह आयोजन हो रहा है। जहां हम सभी सम्मानित हो रहे हैं और अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
उपरोक्त विचार सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशन डे के अवसर पर सम्मानित सभी भूतपूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा निदेशक, सिस्टर एवं पारिवारिक पेंशनर्स ने अपनी बात से अवगत कराया।करीब 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा निर्देशक डॉ. आर पी टटवाड़े, सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी एल अग्रवाल, डॉक्टर ए के मालवीय, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डां सुधाकर शर्मा, डॉक्टर कै एस कटारे, डॉ राजीव दशोत्तर, डॉ पी जागेटिया, डॉक्टर एच सी खंडेलवाल सहित सेवानिवृत्ति सिस्टर एवं पारिवारिक पेंशनरों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉ. जे आर भोसले महामंत्री वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, संभागीय डाक अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमावत ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार बैन, डां लेखराज पाटीदार एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष पद्मश्री लीला जोशी की उपस्थिति में अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन महामंत्री एच एन जोशी ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को गोविंदलाल शर्मा ,सुश्री हंसी शिवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार आई एल पुरोहित, विजयप्रकाश दुबे, देवीसिंह बिष्ट, मनोहर पचौरी,एस एस शर्मा, रामखेलावन कुमायूं, बृजपालसिंह, देवेंद्र वर्मा, प्रेमलता जैन, जया शर्मा, एम ए खान, कमलजीतसिंह, महेश ओझा, महेश परमार,जगदीश श्रीवास्तव,लक्ष्मण पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की चेयररेस,स्पून रेस की विजेताओं को भी पुरस्कार किया गया।

More From Author

पत्नी पार्टी में नहीं जाने देती थी, शंका करती थी इसलिए गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर किया महिला की हत्या का खुलासा

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती का आयोजन, खेल चेतना मेला के पूर्व नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला आयोजित, रजत जयंती वर्ष में होगा भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *