रेलवे मंडल के फर्जी नियुक्ति आदेश बनाकर बेरोजगार युवाओ को गुमराह करने वाला 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस ने शहर में रेलवे मंडल के फर्जी नियुक्ति आदेश बनाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त मामले पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर को स्टेशन रोड़ पुलिस थाना के द्वारा पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के ग्रुप ष्ट एवं ग्रुप ष्ठ एवं ञ्जञ्जश्व के पद के फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर कैसल होटल से दो आरोपी बिमलेन्द्र मिश्रा निवासी शहडोल एवं प्रकाश लोदी निवासी पन्ना को गिरफ्तार किया गया था और आरोपीयों से फर्जी दस्तावेज तैयार करने की सामग्री, लैपटॉप और फज़ऱ्ी रेलवे भर्ती के नियुक्ति आदेश भी जप्त किये गये थे और स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रमांक 1170/24 धारा 318,340(2),336(4),338,क्चहृस् पंजीबद्ध किया गया था।
उक्त आरोपीगणों ने पूछताछ पर रेलवे भर्ती बोर्ड रतलाम मंडल के फज़ऱ्ी दस्तावेज़ विक्रम पिता देवीलाल बाथव निवासी वरदान नगर रतलाम के साथ मिलकर तैयार करना बताया था जो आरोपी विक्रम बाथव गिरोह का सरगना थो जो उसके घर से फरार हो गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा आरोपी विक्रम बाथव पर 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। अधीक्षक द्वारा बनाई गई टीम के द्वारा फरार आरोपी विक्रम बाथव को 19 दिसम्बर की रात्री में गिरफ्तार किया गया, जिससे रेलवे के भर्जी नियुक्ति आदेश तैयार करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

More From Author

त्रिवेणी के पावन तट पर 71 वां महारूद्र यज्ञ 21 दिसंबर से, कई समाजों को किया आमंत्रित

मामला पहलवान बाबा की दरगाह का : दावे को न्यायालय ने सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए कर दिया निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *