पोलो ग्राउण्ड टंकी के पास बनेगी 5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया टंकी निर्माण का भूमि पूजन, मूक-बघिर विद्यार्थियों को महापौर प्रहलाद पटेल ने किया गजक का वितरण

रतलाम। अमृत 2.0 के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित की जाने वाली पेयजल टंकियों के तहत वार्ड क्रमांक 34 स्थित पोलोग्राउण्ड टंकी के पास 5 लाख लीटर क्षमता की नवीन पेयजल टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, हेमन्त राहौरी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, क्षेत्रिय पार्षद योगेश पापटवाल व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर मूक-बघिर विधालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 100 वीं जन्म जयंती मनाई तथा विद्यार्थियों को गजक के पैकेट का वितरण किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पेयजल टंकी का भूमि पूजन कर रहे है। उन्होने कहा कि हमारे भारत देश से जैसा प्यार अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया है वैसा ही प्यार हमें देश से कराना चाहिये तथा देश के लिये समर्पित होना चाहिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत नगर में 11 पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाना है जिसके तहत आज छटी टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। इस योजना के कार्यो का स्वंय मेरे द्वारा किया जा रहा है ताकि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो।
उन्होंने कहा कि नगर तथा नागरिकों के हित में नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि अपने शहर को स्वच्छ बनाने तथा स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने हेतु आप अपने घरो व दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य रामू भाई डाबी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More From Author

सुशासन के प्रणेता थे अटल जी : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय राजनीति में ऐसा युग पुरुष ना हुआ है, ना होगा : महापौर प्रहलाद पटेल

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने 69 लोगो से लिया परामर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *