राधौगढ़ विधायक का जावरा में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

जावरा। राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं का आज यहां कांग्रेस महासचिव यूसुफ कडपा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्वागत किया विधायक जयवर्धन सिंह को मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वे गुरुवार को मंदसौर में एक बैठक में शामिल होने के लिए उज्जैन से मंदसौर जा रहे थे। इस दौरान उनके जावरा पहुंचने पर पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कडपा की अगुवाई में महू-नीमच रोड स्थित होटल जोयो के सामने उनका गर्म जोशी के साथ पुष्पहार से इस्तकबाल किया गया। विधायक श्री सिंह के साथ पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हेमंत सिंह चौहान भी थे। इस मौके पर नपा चेयरमैन मो. मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमैन लोकेश विजवा, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, रोशन सेठ मावता, आसिफ कबाड़ी, कृष्णा पाटीदार,संदीप शर्मा, रामनारायण राठौर, प्रकाश शर्मा ने विधायक सहित कांग्रेस नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।

More From Author

तीन स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड : महिला पुलिस अधिकारियों ने दी दबिश, मसाज पैकेज में 25 हजार रुपए तक का रेट

नए साल में लोकायुक्त की पहली कार्रवाई-नामली टप्पा तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *