श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का विदाई समारोह अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में शा कला एवम विज्ञान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफसर डॉ सीएल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि डॉ सीएल शर्मा, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री व प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। शिक्षकों ने मां सरस्वती की आराधना प्रस्तुत की। अतिथि स्वागत गुरनाम सिंह डंग, हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, हरजीत सलूजा, सुरेंद्र सिंह भामरा, सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरुदत्ता ,डॉ रेखा शास्त्री, सुनीता तोमर आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का एक सोपान स्कूली शिक्षा के बाद पूरा होता है इसके बाद जिंदगी का अगला चरण शुरू होता है जहां से बच्चों की जिंदगी बदल जाती है व बच्चों का नया करियर शुरू होता है अच्छा बच्चों को पूरा ध्यान पढ़ाई की और केंद्रीय रखना चाहिए। प्रो सीएल शर्मा ने कहा कि लिबास से महकना कोई बड़ी बात नहीं है मजा तो तब है जब किरदार से खुशबू आए ,उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का स्कुल व समाज के प्रति एक कर्तव्य होता है उन्हें यह कर्तव्य जिंदगी भर याद रखना चाहिए ,उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में कुछ भी बन जाए किंतु उसके साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए। बच्चों के अंदर संभावनाओ की कोई कमी नहीं होती है उनमें अपार संभावनाएं रहती है बस जरूरत रहती है कि बच्चे इन संभावनाओं को किस प्रकार पूरा कर पाते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें मिस्टर एसजीटीबी हमजा काजी, मिस एसजीटीबीए अवनी पोरवाल, बेस्ट रैंप वॉक वंशिका बोरासी, सार्थक जैन, बेस्ट लीडर आदर्श सिंह सिसोदिया, अंशिका गौर, वेल ड्रेस्ड अगम्य अग्निहोत्री, सृष्टि पोरवाल व सराहनीय कार्य हरसिमरन सिंह व यशस्विनी राठौर चुने गए जिन्हें स्कुल समिति ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने व आभार अजीत छाबड़ा ने माना।

More From Author

सैलाना में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

सक्षम संचार फाउंडेशन ने साहित्यकार एवं कवि अज़हर हाशमी को घर जाकर दिया ‘मालवा अलंकरणÓ, हाशमी बोले- ‘मैं इसे भूल नहीं पाऊंगाÓ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *